पीएम मोदी से तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल, कहा- क्या जूता सिलना भी रोजगार में आता है क्या?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैलियों का शुक्रवार से आगाज हो गया है। पीएम मोदी ने सासाराम जिला में भीड़ के बीच केंद्र और राज्य सरकार के किये गए कामों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी। वहीं राजद और कांग्रेस ने विकास की बात पर पीएम मोदी से सवाल पूछा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बिहार के फिसड्डी होने की वजह पूछी तो कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजावला ने कई सारे सवाल पूछ लिये।

bihar assembly election 2020 tejashwi yadav asked question from pm modi on employement

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्वागत है, लेकिन हम आशा करते हैं कि पीएम जरूर बताएंगे की नीति आयोग के रिपोर्ट में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य रहा है। नीतीश कुमार सी 15 साल से मुख्यमंत्री हैं, आखिर बिहार की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री बताएंगे और बिहार के विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज के बारे में भी बताएंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 19 लाख रोजगार की बात कर रहे हैं तो क्या रोजगार का मतलब जूता सीना हुआ, नाला साफ करना और पकौड़ा तलना भी हुआ। लेकिन हम तो 10 लाख सरकारी नौकरी की बात कर रहे हैं। भाजपा वैक्सिन की बात कर रही है, क्या वो सिर्फ बिहार का होगा या देश का होगा। बंगाल में मुफ्त क्या नहीं देंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी से 10 सवाल पूछे। जो वादा 2014 में उन्होंने किया था उसे वो कब पूरा करेंगे?, क्या बिहार को आज विशेष राज्य का दर्जा देने का साहस दिखायेंगे?, भागलपुर में बनने वाला केंद्रीय विश्विद्यालय कब खुलेगा?, बिहार के युवाओं के लिए कौशल विश्वविद्यालय कब बनेंगे?। साथ ही उन्होंने पूछा कि बिहार में बिजली उत्पादन को लेकर झूठ क्यूं बोला?

Recommended Video

    Bihar Elections 2020: Tejashwi Yadav का तंज- Corona में Nitish घर में हो गए थे बंद | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पीएम मोदी ने आज सासाराम में रैली की। इस दौरान काफी ज्यादा भीड़ थी। अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर तीखे वार किए है। इस रैली में पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी की दो और रैली आज गया और भागलपुर में होनी है।

    पीएम मोदी ने बिहार की गौरवगाथा को लेकर कुछ कविताओं को भी सुनाया। पीएम मोदी ने कहा, बिहार अब विकास की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बिमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता। लालटेन का जमाना गया। पीएम मोदी ने कहा, जब बिहार के लोगों ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया, नीतीश जी को मौका दिया तो ये बौखला गए। इसके बाद दस साल तक इन लोगों ने यूपीए की सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+