Exit Poll सामने आने के बाद RJD ने किया ट्वीट, तेजस्वी यादव को बताया अभिमन्यु

पटना। बिहार विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी किया गया है, जिसमें महागठबंधन एनडीए और अन्य दलों के मुकाबले आगे नजर आ रही है। वहीं एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजद ने ट्वीट किया। ट्विट में लिखा है कि बिहार की जनता के प्रगतिशील विवेक पर शत प्रतिशत विश्वास है! 'अभिमन्यु' इस बार अकेले चक्रव्यूह भेद कर बिहार की जनता को विजयी बना चुके हैं, सभी बिहारवासियों की ऐसी ही आस्था है!

Recommended Video

      Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
      bihar assembly election 2020 rjd tweet about exit poll

      'रिपब्लिक भारत-जन की बात' के एग्जिट पोल में एनडीए पर महागठबंधन भारी दिख रहा है, इस एग्जिट पोल में कहा गया है कि महागठबंधन118 से 138 सीटें जीत रहा है तो वहीं एनडीए गठबंधन को 91 से 117 सीटें मिलती दिख रही हैं हैं। दोनों गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला दिखाया गया है, जबकि एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

      आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हुआ था, तो दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोट डाले गए हैं, फिलहाल चुनावी नतीजों से पहले हम आपके लिए लाए हैं रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल विश्वलेषण, जिसके जरिए जानते हैं कि इस बार बिहार में किसकी सरकार।

      टाइम्स नाउ के पोल्स के मुताबिक बिहार में इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है, यानी कि इस बार भी वहां जोड़-तोड़ की ही सरकार बनने वाली है, सर्वे के मुताबिक , एनडीए को 116 सीटें ,यूपीए को 120 सीटें , एलजेपी के 1 सीट और अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं। मालूम हो कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी।

      सर्वे के मुताबिक एनडीए को 37.70 प्रतिशत वोट मिले हैं तो वहीं महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों )को 36.30 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि एलजेपी के खाते में 8.50 प्रतिशत और अन्य को 17.50 प्रतिशत मत मिलते नजर आ रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+