केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के आतंकी वाली बयान पर राजद का पलटवार, कहा- भाजपा मांगे माफी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा में बिहार में कश्मीरी आतंकी के पनाह वाले मोदी सरकार के मंत्री नित्यानंद राय के बयान पर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। राजद ने केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनती है तो कश्मीर के आतंकी बिहार में शरण लेने लगेंगे।

Recommended Video

    Nityanand Rai के आतंकी वाले बयान पर सियासत तेज, Tejaswi Yadav ने यूं किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 rjd demand sorry from bjp on statement of nityanand rai

    मंत्री के बयान पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि एनडीए ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि श्री राय गृह युद्ध कराना चाह रहे थें। केंद्र से कश्मीर संभल नहीं रहा और अब वे बिहार की जनता को आंतकी बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि भाजपा को इस बयान के लिए माफी मांगना चाहिए।

    बता दें कि महनार में सोमवार को जदयू प्रत्याशी के नामांकन के बाद हुई सभा में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद पर गंभी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए वो किसी से भी समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनेगी तो कश्मीर के आतंकवादी बिहार में पनाह लेंगे।

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभा के संबोधन के दौरान कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनेगी तो कश्मीर से जिन आतंकियों का सफाया किया जा रहा है वो बिहार की धरती पर पनाह लेने लगेंगे। लेकिन ऐसा हम नहीं होने नहीं देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+