RJD प्रत्याशी लवली आनंद ने पीठासीन अधिकारी को हड़काया, स्लो मतदान कराने का लगाया आरोप
सहरसा। बिहार विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान आज शनिवार को हो रहा ह। इस दौरान कइई जगह छिटपुट घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी कड़ी में सहरसा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी लवली आनंद पर पीठासीन पदाधिकारी को हड़काने का आरोप लगा है। बूथ नंबर 136 पर वो बार-बार पहुंच रहीं थी। इस दौरान पीठासीन पदाधिकारी पर लवली आनंद भड़कती हुई नजर आईं।

उन्होंने बूथ पर धीमी गति से मतदान करने का आरोप लगाया। लवली आनंद ने कहा कि वो जीत रही हैं, इस वजह से वोटिंग रफ्तार को कम कर दिया गया है। बूथ के किसी भी अधिकारी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। लवली आनंद बूथ पर लोगों से जनसंपर्क करती भी दिखीं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथ जोड़कर लाइन में लगे मतदाताओं को वो इशारा कर रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से यह भी कहा कि आराम से वोट कीजिए, कोई दिक्कत हो तो बताइए। राजद प्रत्याशी लवली आनंद जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं। इस बार वो राजद की ओर से सहरसा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।
जबकि साल 2015 में हम ( सेक्यूलर ) पार्टी से चुनाव लड़ी थीं, जिसमें वह हार गई थीं। साल 1994 में वैशाली लोकसभा उपचुनाव में जीतकर सांसद बनी थीं। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए लवली आनंद ने कहा कि, 'शासन और प्रशासन मतदान को डिस्टर्ब कर रहे हैं। जहां 7 बजे से मतदान होना था वहां 9 बजे शुरू किया गया। मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। हम चुनाव आयोग को फैक्स करेंगे।'
उत्तरी बिहार के 16 जिलों की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सीमांचल और मिथिलांचल में हो रहे तीसरे चरण के इस चुनाव को सियासी समीकरण के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के साथ सभी इन 78 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications