अररिया में बोले नित्यानंद राय, कहा- यहां के लोग भारत माता की जय नहीं तो क्या पाकिस्तान जिंदाबाद बोलेंगे

पटना। बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। पार्टी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अररिया के नरपतगंज जिले में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी व तेजस्वी को लेकर हमला बोला।

bihar assembly election 2020 nityananand rai in araria

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व तेजस्वी यादव कहते हैं कि भाजपा वाले लोगों से जबरदस्ती भारत माता की जय बुलवाते हैं तो अब आप बताइए अगर यहां के लोग भारत माता की जय नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान जिंदाबाद कहेंगे। वहीं रीगा विधानसभा क्षेत्र के रेवासी उच्च विद्यालय व सोनबरसा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिंहवाहिनी के प्रांगण में मंगलवार को एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल व भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी के समर्थन में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनसभा को संबोधित किया था।

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में दोबारा जंगलराज न लौटे इसी का चुनाव है। नीतीश के शासनकाल में सभी क्षेत्रों में विकास धरती पर दिख रहा है, जिनकी आंख खराब है वह चश्मा लगा कर देखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर प्रधानमंत्री के रूप में अपने आप को प्रस्तुत किया है। राम मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया। 370 धारा हटाकर लद्दाख को स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिलाया। पुलवामा हमले का बदला वर्तमान सरकार ने एयर हमला कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+