मधुबनीः EVM मशीन पर वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप
मधुबनी। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज शनिवार को खत्म हो गया। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा में मतदान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आपको बताते चलें कि चुनाव आयोग का आदेश है कि ईवीएम मशीन की फोटो या फिर वीडियो लेना वर्जित किया गया है । लेकिन कुछ इलाकों में ईवीएम मशीन के पास जाकर एक युवक ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया ।

Recommended Video
यह सरासर गैर कानूनी है । क्योंकि ऐसी वीडियो मीडिया को भी बनाने का आदेश जारी नही है । फिर यह युवक कैसे ईवीएम मशीन के पास अपना वोट डालते हुये ही वीडियो जारी किया है । अब सवाल यह है कि निर्वाचन अधिकारी या फिर बूथ पर डयूटी में तैनात कर्मी क्या कर रहे हैं, जो ऐसी-ऐसी तस्वीर बनाने दिया जा रहा है । ऐसे में प्रशासन की कार्यशैली पर बहुत बड़ी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं ।
बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान खत्म होने के बाद आज तीसरे और अंतिम चरण के तहत उत्तरी बिहार के 16 जिलों की 78 सीटों पर मतदान किया गया है। सीमांचल और मिथिलांचल में हो रहे तीसरे चरण के इस चुनाव को सियासी समीकरण के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।
कोरोना वायरस महामारी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के साथ सभी इन 78 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications