जेपी नड्डा ने कहा- जंगलराज वाले भी मुखौटा लगाकर अच्छी-अच्छी बातें करते हैं

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। इसी कड़ी में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में चुनावी सभा को संबोधित किया।

 bihar assembly election 2020 jp nadda address railey

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: JP Nadda का तंज, बोले- विनाश वाले नहीं कर सकते विकास | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लौरिया नंदनगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला और कहा, जंगल राज के राजकुमार बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता थे, फिर भी उन्होंने एक बार भी विधानसभा में भाग नहीं लिया। वह लोगों को धोखा दे रहे हैं। तो उन्हें आराम दीजिए और नीतीश जी को काम दीजिए।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बिहार में आज से 15 साल पहले कभी भी विकास की चर्चा नहीं होती थी। आज चुनाव में जंगलराज के युवराजों को अगर विकास की चर्चा करनी पड़ रही है तो ये नरेंद्र मोदी जी के कारण हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली तो, अब तो जंगलराज वाले भी मुखौटा लगाकर अच्छी-अच्छी बातें करते हैं। पर जब वो विपक्ष के नेता बनते हैं तो वो विधानसभा के बजट सत्र में एक भी दिन नहीं जाते।

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा में विपक्ष के नेता का अनुपस्थित होना बिहार की जनता के साथ धोखा है। इसलिए ऐसे लोगों को आराम दीजिए और विकास के कार्य करने वाले नीतीश कुमार जी को वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले बिहार की लड़कियां बीच में ही स्कूल की पढ़ाई छोड़ देती थीं। आज लड़कियां शान के साथ पोशाक पहनकर साइकिल में स्कूल जाती हैं। ये बिहार की महिलाओं का सम्मान है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि जंगलराज वाले आज बिहार की जनता से बोल रहे हैं कि 10 लाख नौकरी देंगे। पहले बिहार की जनता को जवाब दो कि तुम्हारे कार्यकाल में 25 से 30 लाख बिहार से पलायन क्यों कर गए। उन्होंने कहा, जंगलराज में ठेकेदारों को मौत के घाट उतारा जाता था, इंजीनियरों को मारा जाता था, अपहरण उद्योग चलता था, डॉक्टर खौफ के माहौल में काम करते थे। आज राजद और माले दोनों मिल गए और इनके साथ कांग्रेस है। क्या ऐसे लोगों को आप वोट देंगे?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+