बिहारः कन्हैया कुमार को बंदर बताने वाले विधायक बोगो सिंह गिरफ्तार, चार घंटे बाद हुए रिहा

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ बोगो सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बोगो सिंह ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को बंदर कहा था। पुलिस ने बोगो सिंह को आचार संहिता उल्लंघन मामले में करीब चार घंटे तक गिरफ्तार कर रखा था। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। बोगो सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई वजह चर्चा में है।

bihar assembly election 2020 jdu candidate bogo singh arrested in violation of code of conduct

हालांकि जमानत मिलने के बाद विधायक बोगो सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीती रात उन्हें जानकारी मिली थी कि लोजपा प्रत्याशी के गुंडों के द्वारा मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में उनके समर्थकों के साथ गाली-गलौच किया जा रहा है और उनपर वोट बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। बोगो सिंह ने कहा कि इसी सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर वह निकले फिर जब वह घर लौटने लगे तो इसी दौरान बदलपुर बांध के पास जिला प्रशासन ने उन्हें रोक लिया।

बोगो सिंह का कहना है कि उनके पास तीन गाड़ियां थी। इसलिए आचार सहिंता उल्लंघन मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। बोगो सिंह ने बताया कि वह कानून का सम्मान करते हैं, इसलिए प्रशासन को सहयोग करने के लिए वह थाने चले आए और कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत मिलने के बाद अब वह वापस जा रहे हैं। वहीं जिले के एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 188 तहत मामला दर्ज किया है। कुछ देर बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि हाल ही में बोगो सिंह उस समय विवादों में आए थे, जब सीपीआई नेता और जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उन्होंने 'बंदर' कहा था। बोगो सिंह ने पूछा था कि कोरोना काल में कन्हैया कुमार कहां थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+