सचिन पायलट ने एनडीए पर साधा निशाना, कहा- अपनों का साथ छोड़ देना नीतीश कुमार का स्वभाव
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण खत्म होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं और इस दौरान अपने विरोधियों को खूब आड़े हाथों ले रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बिहार की सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा और जदयू पर हमला बोला। प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि आज बिहार चुनाव में एजेंडा आरजेडी और कांग्रेस तय कर रही है और मजबूरन भाजपा और जेडीयू को हमारी बातों का जवाब देना पड़ रहा है।

पायलट ने कहा कि आरजेडी ने जब कहा कि हम 10 लाख रोज़गार देंगे तो तीन दिनों तक खूब मजाक उड़ाया और चौथे दिन कहा कि हम 19 लाख रोज़गार देंगे। गुरुवार को कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सचिन ने कहा कि महागठबंधन की सभाओं में उत्साह दिख रहा है, जिससे बदलाव निश्चित है और दस नवंबर को एनडीए की विदाई भी तय है।
इसके अलावा राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि लोजपा और भाजपा के खेल को बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। सचिन ने कहा कि लालूजी के परिवार के लिए जिस प्रकार की भाषा का उपयोग हो रहा है, वो बीजेपी की बौखलाहट दिखाता है।
इसके अलावा कोरोना वैक्सिन पर हो रहे विवाद को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ जब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि हम COVID19 की वैक्सीन मुफ़्त देंगे। इस बात पर केंद्र सरकार ने अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। जानलेवा महामारी की वैक्सीन मुफ़्त में देने को अपने घोषणा पत्र में शामिल करना एक मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित करता है।
वहीं लॉकडाउन के दौरान हो रही समस्याओं को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि अपनों का साथ छोड़ देना नीतीश कुमार का स्वभाव रहा है। कोटा में बिहार के बच्चों को भी उनके हाल पर छोड़ दिया था। बिहार में एकबार फिर बीजेपी का रास्ता रोका जाएगा। बीजेपी पूरे देश में अपना पैर फैलाना चाहती है. धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है। नफरत फैलाना बीजेपी का मंसूबा बन गया है, लेकिन पब्लिक का रिस्पॉन्स महागठबधंन के पक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications