दानापुर विधानसभा सीट से रीतलाल राय को मिला टिकट, तेजप्रताप की साली करिश्मा रेस में पिछड़ीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर विधानसभा सीट पर राजद की तरफ से प्रत्याशी को लेकर सारी अटकलें थम गईं। राजद ने जेल से करीब डेढ़ महीने पहले जमानत पर बाहर आए रीतलाल राय को पार्टी का सिंबल दे दिया है। हालांकि इस सीट पर तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय के नाम का चर्चा काफी थी। ऐश्वर्या राय की बहन और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा राय को उम्मीदवार बनाने के नाम पर ही तीन महीने पहले राजद की सदस्यता दिलाई गई थी।

bihar assembly election 2020 danapur rjd give party symbol to ritlal yadav

तेजस्वी यादव से अनुमति मिलने के बाद महीने भर पहले से करिश्मा ने दानापुर में प्रचार-प्रसार करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन टिकट रीतलाल को दे दिया गया। अपने चाचा एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के परिवार का विरोध करके आरजेडी का दामन थामने वाली करिश्मा राय के पास पार्टी का विकल्प अब खत्म हो गया है।

आरजेडी ने पहले एवं दूसरे चरण की अपने हिस्से की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। करिश्मा की दावेदारी परसा और दानापुर सीटों पर थी। परसा से लालू ने छोटे लाल राय को प्रत्याशी बना दिया है। बता दें कि दानापुर विधानसभा सीट से राजद के सिबंल के तीन प्रबल दावेदार थे, जिसमें रीतलाल और करिश्मा के अलावा पूर्व डीजी अशोक गुप्ता भी दौड़ में थे। लोकसभा चुनाव में पूर्व डीजी निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: मां-भाई से आशीर्वाद लेकर नामांकन को निकले Tejashwi Yadav | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि अबकी बार उनको राजद से काफी उम्मीदें थीं। पार्टी से टिकट के लिए उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से भी मुलाकात कर चुके थे। पहले लालू परिवार के ही कुछ सदस्यों की तरफ से रीतलाल का विरोध किया जा रहा था, जिसके चलते उनकी पत्नी को आगे किया गया। लेकिन बुधवार को रीतलाल राय को पार्टी सिंबल दे दिया गया।

    राजधानी से सटे होने के चलते दानापुर को वीआइपी सीट माना जाता है। यहां से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव खुद दो बार विधायक रह चुके हैं। लालू पहली बार 1995 में यहां से विधायक चुने गए थे। उसके बाद उन्होंने 2000 का चुनाव भी जीता। पिछले चार बार से यह सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है और विधायक आशा सिन्हा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+