CAA और NRC को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- फैलाया जा रहा है दुष्प्रचार

पटना। बिहार विधानभा चुनाव में चीन-पाकिस्तान, सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे के बाद अब एक नए मुद्दे की एंट्री हो गई है। दरअसल, एक चुनाव प्रचार के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एनआरसी और सीएए को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। हम सब इस देश के नागरिक हैं। कोई किसी को इस देश से निकालने नहीं जा रहा। यह सिर्फ दुष्प्रचार है।

bihar assembly election 2020 cm nitish kumar statement on caa and nrc

Recommended Video

    Bihar Election 2020: 3rd Phase में छाया CAA-NRC का मुद्दा, क्या बोले Nitish Kumar | वनइंडिया हिंदी

    बुधवार को किशनगंज पहुंचे नीतीश कुमार राजद, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। एनआरसी को लेकर स्पष्ट किया कि विपक्षी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं। ठाकुरगंज के पौआखाली और कोचाधामन के धनसोना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए हमने हर तबके के विकास के लिए काम किया है।

    वहीं अररिया में विधानसभा के तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता जी सुभाष स्टेडियम जदयू की प्रत्याशी शगुफ़्ता अज़ीम के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'अब महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व करने को मिल रहा है। 2018 से हर घर बिजली पहुंचाया।

    सीएम ने कहा कि खेतों की सिंचाई के लिए हमने बिजली दिया' 'हर घर पक्की गली और नाली का निर्माण' बिहार को नई उंचाई तक ले जाना चाहते है। 1 लाख 22 हजार महिलाओं को दिया प्रशिक्षण' जैसे अपनी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि अगर एक मौक़ा और मिला तो बचे हुए कामों को भी पूरा करूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+