बिहार विधानसभा उपचुनावः तारापुर में 50.04 फीसदी तो कुशेश्वरस्थान सीट पर 49 फीसदी हुआ मतदान

पटना। बिहार विधानसभा की दो विधानसभा सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान शनिवार को वोटिंग खत्म हुई। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। कुशेश्वरस्थान में 49 फीसदी तो तारापुर में 50.04 फीसदी वोटिंग हुई। आम चुनाव 2020 की तुलना में दोनों सीटों पर मतदान का प्रतिशत कम रहा। जबकि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में तारापुर में 54.43 फीसदी जबकि कुशेश्वरस्थान में 55.8 फीसदी वोटिंग हुई थी। उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों पर कुल 54 महिला बूथ बनाए गए थे। इसमें महिला वोटर के साथ सभी मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही थीं। कुशेश्वरस्थान में 44 बूथ और तारापुर में 10 महिला बूथ बनाया गया था। वहीं राजद ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा में प्रशासन पर जबरन धांधली कराने का आरोप भी लगाया।

Recommended Video

      Bihar By-Election 2021: दोपहर 1 बजे तक 37.92 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जोश | वनइंडिया हिंदी
      bihar assembly byelection 49 percent voting in kusheshwarsthan

      ट्वीट कर मतदान केंद्र संख्या 98, 98क, 96, 97 और 97क पर मतदान प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया। वहीं आदर्श बूथ के तहत कुशेश्वरस्थान के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरौली में वैक्सीनेशन की भी व्यवस्था की गई थी। उपचुनाव में सबसे अधिक महिला मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। तारापुर विधानसभा सीट से जदयू के उम्मीदवार राजीव सिंह ने मतदान के बाद जीत का दावा किया। बता दें कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान के विधायकों के निधन के बाद दोनों सीटें खाली हुई थीं।

      तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी का कोरोना के चलते निधन हो गया था। वहीं कुशेश्वरस्थान से विधायक शशि भूषण हजारी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। दोनों ही विधायक जदयू से थे। DU ने तारापुर से कुशवाहा समाज के राजीव कुमार सिंह को उतारा था। दिवंगत विधायक मेवालाल चौधरी के पुत्र ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वहीं, कुशेश्वरस्थान से जेडीयू ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के पुत्र अमन हजारी को इस चुनाव में उतारा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+