Bihar News: छापेमारी करने गए दरोगा की पीट-पीटकर हत्या, थाने से अपराधी को भी भगा ले गए दबंग

Bihar Araria News: बिहार के अररिया में छापेमारी करने गए पुलिस दरोगा की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। फुलकाहा थाना में तैनात ASI राजीव रंजन पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ने गए थे। इस दौरान पुलिस की टीम और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई, दिसमें दरोगा की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि अपराधी अनमोल यादव को भी थाने से दबंग छुड़ा ले गए। मृतक राजीव रंजन 2007 बैच के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे। राजीव रंजन बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये पूरी घटना बुधवार 12 मार्च को हुई थी। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Bihar Araria News

ये घटना लक्ष्मीपुर गांव में हुई थी। अररिया की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है। एसपी ने धक्का मुक्की से पुलिसकर्मी की मौत की पुष्टि की है।

कैसे हुई ये पूरी घटना?

असल में पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि नरपतगंज में एक अपराधी किसी की शादी में आने वाला है। ऐसे में पुलिस को उसी को पकड़ने के लिए वहां पहुंची थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ भी लिया था लेकिन फिर उस अपराधी को छुड़ाने के लिए गांव वाले वहां पहुंच गए। उस दौरान पुलिस और गांव वालों में धक्का मुक्की हुई, जिसमें एसआई को गंभीर चोट लगी। वह वहीं गिए गए। बाद में जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है।

फारबिसगंज के एसडीपीओ के मुताबिक पुलिस की टीम एक केस में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा कि आखिर मौत की असली वजह क्या है। इस घटना से पुलिसकर्मियों में शोक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+