AIMIM विधायक का FB अकाउंट हैक, अगर पेज नहीं हुआ रिकवर तो अख़तरुल इमान करेंगे ये काम

Bihar Aimim MLA Akhtarul Iman FB Page Hacked: बिहार के अमौर विधानसभा से विधायक अख़्तरुल इमान इस पर साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। साइबर क्रिमिनल ने द्वारा उनके पेज को हैक किये हुए 24 घंटे से ज़्यादा हो चुका है। लगातार उनके पेज से अश्लील स्टोरी शेयर की जा रही है।

विधायक के सोशल मीडिय पेज हैक होने के बाद से राजनेताओं में डर का माहौल है कि कहीं, उनका भी सोशल हैंडल साइबर अपराधियों द्वारा हैक ना कर लिया जाए। अख़्तरुल इमान फेसबुक अकाउंट हैक होने से काफी परेशान हैं। लगातार वह पेज रिकवर करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

Bihar Aimim MLA Akhtarul Iman Facebook Page Hacked By Cyber Criminal, MLA Said What is the next step

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अख़्तरुल इमान ने बताया कि साइबर सेल को इसकी शिकायत की गई है। वहीं फ़ेसबुक वालों से भी संपर्क किया जा रहा है। उनके एडमीन पेज को रिकवर करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

अख़्तरुल इमान ने कहा कि मेरे पेज पर लगभग साढे तीन लाख फ़ॉलअर्स थे, साइबर वालों से आज भी बात हुई है, उन लोगों ने आश्वासन दिया है कि पेज रिकवर हो जाएगा। अगर पेज रिकवर नहीं हो पाता है तो फिर दूसरा अकाउंट बनाएंगे।

फेसबुक अकाउंट हैक होने से बचने के लिए आप हर 15 दिन में पासवर्ड ज़रूर बदलें। किस-किस डिवाइस में आपका अकाउंट लिंक है उसे ज़रूर चेक करें। अगर कोई अनजान डिवाइस में लॉग इन है तो उसे तुरंत हटाएं। इन छोटी छोटी सावधानियों से आप अपने अकाउंट हैक होने से बचा सकते हैं।

इन फीचर्स का इस्तेमाल करके यूजर्स अपना अकाउंट रिकवर कर सकते हैं। अगर आपका फेसबुक अकाउंट भी हैक हो गया है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फेसबुक अकाउंट रिकवर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+