पूर्णिया में 8 साल की बच्ची का अपहरण, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुई घटना
पूर्णिया (बिहार)। बिहार में आठ साल की एक बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना पूर्णिया जिले की है। मिल रही जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने स्कूल से घर लौट रही थी जब उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची के पिता एक व्यवसायी हैं, और उनका नाम सुरेंद्र विनाकिया है। वहीं घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने घटना के विरोध में बाजार करा दिया है। फिलहाल पुलिस लगातार मामले की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि व्यवसायी सुरेंद्र विनाकिया की 8 साल की बेटी स्कूल से घर लौट रही थी जब कार से कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बच्ची स्कूल बस से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह सोनाली चौक के पास अपने घर जाने के लिए बस से उतरी कार से कुछ बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस की ओर से बताया गया कि बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि मामले में विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी। जिले की सीमा सील कर दी गई है, वहीं आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications