पटना पुलिस ने 12 घंटे अंदर अगवा छात्र को छुड़ाया, मांगी गई थी डेढ़ करोड़ की फिरौती
पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि यह पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है।
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके से मंगलवार की सुबह अगवा 14 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र मोहम्मद जायद को पटना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पटना से अगवा हुए नौवीं कक्षा के छात्र को पुलिस ने गर्दनीबाग इलाके से बरामद किया गया। छात्र को छोड़ने के एवज में एक करेाड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है,जबकि दो अभी भी फरार हैं।

पुलिस के लिए बड़ी सफलता
पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि यह पुलिस की बहुत बड़ी सफलता है। बहुत हाईटेक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। मनु महाराज ने कहा कि जैद के परिवारवालों से डेढ़ करोड़ी की फिरोती मांगी गई थी। जैद का पूरा अपहरण कांड सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस के पास सीसीटीव फुटेड हैं। उन्होंने कहा कि इस अपहरण के पीछे परिवार के लोगों के हाथ हैं। जिस घर से छात्र बरामद किया गया है। उसके मकान मालिक का नाम सुधीर कुमार वर्मा है और वो ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। अविनाश नाम के एक शख्स ने इस मकान को किराए पर ले रखा था।

छात्र स्कूल बस पकड़ने जाते वक्त हुआ अपहरण
खबरों के मुताबिक होली मिशन स्कूल की 9वीं कक्षा का छात्र आरिफ जैद मंगलवार सुबह जब अपने घर से स्कूल बस पकड़ने के लिए जा रहा था उसी समय कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। छात्र को छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपये की फिरौती की भी मांग की गई थी। घटना की सूचना पाकर एसएसपी मनु महाराज ने कई जगह पर छापे मारे और अपहरण के दस घंटे के अंदर आरिफ को गर्दनीबाग से गिरफ्तार कर लिया है।

छात्र को अपहरणकर्ताओं ने एक लोहे की जंजीर से बांधकर रखा था
एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि अगवा छात्र जायद को अपहरणकर्ताओं ने एक लोहे की जंजीर से बांधकर रखा था। इस मामले के मास्टर माइंड शशि रंजन सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जायद के पिता मोहम्मद आरिफ मलिक कुवैत से इंजीनियर के पद से अवकाश प्राप्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications