Big Breaking Bihar: CM नीतीश कुमार बारिश में अचानक पहुंचे राजभवन, सियासी चर्चाओं का बाज़ार गर्म

Bihar CM Nitish Kumar latest News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बारिश में अचानक राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। इसके बाद से ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई है।सीएम नीतीश कुमार के अचानक राजभवन पहुंचने के बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ चुका है। अटकलों पर चर्चा तेज़ हो चुकी है।

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सीएम नीतीश कुमार जब भी अचानक राज्यपाल से मुलाक़ात करने पहुंचे है, प्रदेश में सियासी समीकरण बदले हैं।अभी सीएम नीतीश कुमार की राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ बातचीत हो रही है। मुलाक़ात की वजह क्या है, इस पर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Big Breaking CM Nitish Kumar reached Raj Bhawan To Meet Governor Rajendra Arlekar News

बिहार में नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो चुका है। पिछली बार जब नीतीश कुमार के राजभवन पहुंचे थे, तो सियासी समीकरण ही बदल गया था। मंगलवार को एक बार फिर बारिश के बीच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजभवन पहुंचना भाजपा नेताओं के माथे पर शिकन की लकीर खींच रहा है।

सूत्रों की मानें तो यह एक सियासी मुलाक़ात है। इससे पहले 23 जून को भी सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के करीब 40 मिनट तक बातचीत का सिलसिला जारी रहा था। अब एक बार फिर सीएम का राजभवन पहुंचना सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Begusarai News: अंचलाधिकारी सदर और कुछ ग्रामीणों पर भाकपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप, दी ये चेतावनी

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+