Begusarai News: अंचलाधिकारी सदर और कुछ ग्रामीणों पर भाकपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप, दी ये चेतावनी

Begusarai News Today: बिहार के बेगूसराय जिला में भाकपा नेताओं द्वारा जिला प्रशासन और नीतीश सरकार के खिलाफ प्रतिरोध सभा आयोजन किया गया। उनका आरोप है कि जिनेदपुर पोखर भिंड पर दशकों दर्जनों भूमिहीन सदा परिवार से रह रहे हैं।

भूमिहीन सदा परिवार को अंचलाधिकारी सदर और गांव के कुछ एक दबंग बिचौलियों द्वारा बेघर करने की धमकी दी जा रही है। इसके खिलाफ में भाकपा स्थानीय शाखा की ओर से प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया।

Begusarai News CPI leaders serious allegations against Circle Officer and villagers given warning

संजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अंचल प्रभारी सह बिहार राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि बिहार सरकार के कथनी और करनी में समानता नहीं है। सरकार के नेता कहते कुछ हैं और ज़मीन पर होता कुछ है।

नीतीश सरकार एक तरफ दलित महादलित सहित तमाम भूमिहीन परिवारों को बास आवास योजना के तहत भू आवंटित कर पक्का मकान, शौचालय, पेयजल, बिजली सहित स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति करने का राग अलाप रही है। वहीं दूसरी तरफ जिनेंद्पुर के भूमिहीन महा दलित सदा परिवार को बेघर करने की धमकी दी जा रही है।

भाकपा इस जन विरोधी रवैया के खिलाफ आंदोलन को तेज करेगी। आपको बता दें कि ऐसे भूमिहीन परिवारों की सूची देते हुए कई बार अंचल से लेकर जिला समाहरणालय तक धरना प्रदर्शन के माध्यम से इनको पुनर्वासित करने की मांग कर चुके हैं।

एक निश्चित समय सीमा के अंदर इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया, मगर परिणाम वही ढाक के तीन पात नजर आ रहा है । उल्टे समय-समय पर यहां से भी हटाए जाने की धमकी दी जाती है।

एआईवाईएफ के संयुक्त राज्य सचिव कामरेड शंभू देवा ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जाता है, दलित महादलित परिवारों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाया जाता है। दूसरी तरफ नारकीय जीवन जीने के लिए भगवान भरोसे इन लोगों को छोड़ दिया गया है ।संघर्ष के अलावे दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता है ।

एक प्रस्ताव पारित कर इसी माह अंचल सह प्रखंड कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया। इसकी तैयारी हेतु संजू देवी के नेतृत्व में 11 सदस्यि संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें कारी सदा, रिंकू देवी, पिंकी देवी, विजय सदा एवं गब्बर सदा का भी नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+