जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव को बड़ा झटका, कोर्ट ने राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के खिलाफ किया समन जारी
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया है।

Lalu Yadav land for job case: जमीन के बदले नौकरी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को फिर से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया है। उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने आरोपी व्यक्तियों को 15 मार्च के लिए समन जारी किया है।
वहीं, इससे पहले इस मामले में सीबीआई को लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई थी। इस मामले में सीबीआई ने केंद्र सरकार से मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी। यह 15 साल पुराना मामला है। इस मामले में सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
Recommended Video

दरअसल, यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री (2004-2009) के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के आरोपों से संबंधित है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। इस मामले में सीबीआई ने मई महीने में जांच के बाद केस दर्ज किया था और इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी और बेटियों सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। सीबीआई ने मई में दिल्ली और बिहार में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
'भोला यादव घोटाले का सरगना'
सीबीआई ने जुलाई में भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी के मामले में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री थे। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे, उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है।
यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री पद के मोह में लालू यादव की गोद में बैठे हैं नीतीश कुमार', अमित शाह का तीखा हमला












Click it and Unblock the Notifications