'प्रधानमंत्री पद के मोह में लालू यादव की गोद में बैठे हैं नीतीश कुमार', अमित शाह का तीखा हमला
अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता पार्टी को तोड़ा, क्योंकि वह लालू यादव की जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहते थे। अब प्रधानमंत्री पद के मोह में लालू यादव की गोद में बैठे हैं।

Amit Shah on Nitish Kumar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पूरी उम्र कांग्रेस के विरोध में गुजार दिए। लेकिन अब प्रधानमंत्री पद के लालच में सोनिया गांधी की ही शरण ले रहे हैं। इसके आगे अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता पार्टी को तोड़ा, क्योंकि वह लालू यादव की जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहते थे। अब प्रधानमंत्री पद के मोह में लालू यादव की गोद में बैठे हैं।
Recommended Video

अमित शाह ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के लौरिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में आज जंगल राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकासवादी से अवसरवादी बने। जनसभा में अमित शाह ने कहा कि जेडीयू औऱ आरजेडी का मेल अपवित्र गठबंधन है। ये पानी और तेल जैसा है। इसमें जदयू पानी और आरजेडी तेल है।
अमित शाह ने बिहार के बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को हर 3 साल पर प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है। वाल्मीकि नगर के साहू जैन उच्च विद्यालय में भाजपा के आम सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में चल रहे महागठबंधन की सरकार के खिलाफ के खिलाफ जम कर अपनी भड़ास निकाली।
इससे पहले अमित शाह सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक ज़माना था जब कांग्रेस सरकार में गरीबों के घर में शौचालय नहीं हुआ करते थे, लेकिन सबसे ज्यादा 10 करोड़ गरीब अनुसूचित जातियों के घर में हमारी सरकार ने शौचालय बनाए। सतना के मैत्री पार्क हवाई पट्टी मैदान में माता शबरी की जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गृह मंत्री को कोल समाज की 51 बेटियों ने फूल देकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- '...जब लालटेन बुझाने की नहीं थी हिम्मत, तो अवसरवादी बन गए CM नीतीश', अमित शाह की JDU चीफ को ललकार












Click it and Unblock the Notifications