Bihar News: वैशाली में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बीच रोड पर कई लोगों को रौंदा, 7 बच्चों की मौत, कई घायल
बिहार के वैशाली जिला में रविवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। हादसे में कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हैं।
Bihar accident News: बिहार के वैशाली जिला में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली के महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लोग पूजा कर रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक पेड़ से टकरा गया। चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में सात बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- जोधपुर : बिलासपुर से जोधपुर आ रही ट्रेन नागपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई, लोको पायलट की सजगता से टला बड़ा हाद












Click it and Unblock the Notifications