राजनीति में कदम रखने की Rani Chatterjee ने जाहिर की इच्छा, बोलीं- मैं खुद की बनाऊंगी पार्टी

राजनीति में कदम रखने की Rani Chatterjee ने जाहिर की इच्छा, बोलीं- मैं खुद की बनाऊंगी पार्टी

पटना, 28 सितंबर: भोजपुरी सिनेमा के रवि किशन, मनोज तिवारी और निरहुआ समेत कई सुपरस्टार्स राजनीति में कदम रख चुके हैं। लेकिन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने अभी राजनीति से दूरी बनाई हुई हैं। तो वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) राजनीति में भी कदम रखने की इच्छा जाहिर की है। रानी चटर्जी ने एक न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि अगर वो राजनीति में कदम रखती हैं तो एक बहुत ही अच्छी नेता बनकर उभरेंगी।

bhojpuri actress Rani Chatterjee expressed her desire to enter politics

बता दें, रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का आज बहुत बड़ा नाम हैं, ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें जनता ना हो। रानी चटर्जी किसी ना किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तो वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फोलोइंग है। हाला ही में रानी चटर्जी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। तो वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी चटर्जी ने राजनीति में कदम रखने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान रानी चटर्जी से पूछ गया कि उनके सह-कलाकार राजनीति में जा रहे हैं, क्या वो भी कभी राजनीति में कदम रखेंगी।

इस सवाल का जवाब देते हुए रानी चटर्जी ने कहा,

'ये तो मुझे नहीं पता लेकिन अगर कभी मुझे मौका मिला तो मैं एक अच्छी नेता बन सकती हूं'। वहीं, दूसरे सवाल का जवाब देते हुए रानी ने कहा अगर वो राजनीति में कदम रखेंगी तो किसी की पार्टी में कदम नहीं रखेंगी। बल्कि खुद की एक पार्टी बनाएंगी, ताकि वो लोगों के हित में अच्छा काम कर सकें। इतना ही नहीं रानी चटर्जी ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की भी तारीफ की।

सात महीने पहले ही हुआ था रानी चटर्जी का ब्रेकअप
बता दें, रानी चटर्जी का आज से सात महीने पहले ब्रेकअप हो गया था। वो टीवी एक्टर मनदीप बामरा संग रिलेशन में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस साल अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी भी करने वाली थी। रानी चटर्जी के घर में शादी को लेकर तैयारी भी चल रही थी, लेकिन उनका शादी से पहले ही ब्रेकअप हो गया। ऐसे समय उनका रिश्ता टूट जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। हालांकि, उन्होंने अपने आपको संभाला और वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेश की फोटोज शेयर कर सबको चौंका दिया है। इतना ही नहीं, रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो लव कम अरेंज मैरिज करना चाहती हैं और उन्होंने परिवार के कहने के बाद ही वैलेंनटाइन्स डे के मौके पर प्यार का इजहार किया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+