बिहारः पहले हुआ पेट दर्द और फिर चली गई आंखों की रोशनी, संदिग्ध अवस्था में दो भाइयों की मौत

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के मुकुंदपुर पंचायत के मदईटोला गांव में मंगलवार की देर रात को दो मासूम भाइयों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। अचानक से देर रात दोनों के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उल्टियां आने लगी। इसके साथ ही दोनों की आंखों की रोशनी भी चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

bhojpur two borther died in suspicious condition

मृत घोषित किए जाने के बाद भी घरवाले झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास घंटों दौड़ते रहे। अंधविश्वास की हद तो तब हो गई जब लोगों ने कहा कि सांप काटने के निशान शरीर पर नहीं हैं। यानि किसी ने जादू-टोना कर सांप भेजा था। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पहचान अजय सिंह के पुत्र रणजीत कुमार (12 वर्ष) और अजीत कुमार ( 8 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना को लेकर चाचा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रणजीत और अजीत अपनी मां चमेली देवी के साथ घर में सोए थे। तभी अचानक दोनों के पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें कुछ भी दिखाई देना भी बंद हो गया। बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आरा सदर अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन सांप काटने की आशंका को देखते हुए शव को लेकर झाड़-फूंक के लिए घंटों दौड़ते रहे।

कई गांव में जाकर ओझा-गुणी को दिखाया। वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन परिजन शव को लेकर इस गांव से लेकर उस गांव दौड़ते रहे। एक ही घर में दो सहोदर भाइयों की मौत से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के पिता अजय सिंह दूसरे राज्य में एक निजी कम्पनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे घर के लिए निकल गए हैं। उनके यही दो बच्चे थे, जिनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+