भोजपुरः बुजुर्ग की हत्या करने वाले विक्षिप्त आरोपित को पकड़कर लोगों ने जिंदा जला दिया

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र से एक वीभत्स घटना सामने आई है, जहां बकरी गांव में एक विक्षिप्त शख्स को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद आक्रोशित भीड़ ने उसे जिंदा जला दिया। सूत्रों का कहना है कि इस विक्षिप्त युवक ने पहले एक बुजुर्ग को पीटकर मार डाला। फिर उनकी लाश को सूखे पत्ते से जला रहा था।इसी दौरान स्थानीय लोगों ने यह देख लिया और उनका गुस्सा भड़क गया। फिर उन्होंने इस विक्षिप्त युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर जिंदा जला डाला। वहीं इस दोहरे हत्याकांड के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

bhojpur people did mob lynching of murder accused

वहीं दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने जुट गई। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद पुलिस ने गांव वालों का गुस्सा शांत कराया। इसके बाद दोनों शव को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

वहीं प्रदेश की राजधानी में बीते सोमवार को मीठापुर अंतरराष्ट्रीय बस पड़ाव में एक बस कर्मी की चाकू मारकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। बस स्टैंड के गेट नम्बर 1 के निकट मनोज नामक बस एजेंट की चाकू से हुई हत्या के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चाकू मारने वाले दोनों युवकों सतीश और अविनाश को पकड़ लिया और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+