बिहारः घर में छोटी बहन के साथ सो रही लड़की से चार लोगों ने किया गैंगरेप

Gnagrape In Bhojpur भोजपुर। बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप ( gangrape ) किया। वहीं पीड़िता के माता-पिता को बंधक बना दिया था। वहीं पैसे के बल पर मुंह बद रखने का दबाव बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़िता ने सोमवार को एसपी के आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। घटना 18 जनवरी को चौरी थाना क्षेत्र में हुई है।

bhojpur misdeed with girl in her house

पीड़िता ने गांव के ही चार लड़कों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। एसपी को दिये गए आवेदन में बताया गया है कि 18 जनवरी को नाबालिग लड़की के माता-पिता अपने रिश्तेदार के घर गए थे। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान रात के 9 बजे चारों आरोपित घर में घुसे और बारी-बारी से रेप किया। सूचना देने पर पीड़िता के माता-पिता अगले दिन घर आए लेकिन इसी बीच आरोपितों ने माता-पिता को बंधक बना लिया।

इस दौरान पैसे देकर मुंह बंद रखने की हिदायत भी दी गई। इसके बाद 24 जनवरी को आरोपितों ने माता-पिता को छोड़ा। उसके बाद पीड़िता पिता के साथ थाना पहुंची लेकिन थाने के अफसरों ने केस दर्ज करने से मना कर दिया। हालांकि स्थानीय पुलिस इसे साफ इनकार कर रही है। दूसरी तरफ एसपी के आदेश के बाद चौरी थाना की पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+