भोजपुरः लड़की ने ट्यूशन टीचर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले तीयर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा ने ट्यूशन टीचर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित ट्यूशन टीचर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि ट्यूशन टीचर ने शादी का झांसा दिया और एक साल तक उसका यौन शोषण किया है। लेकिन जब लड़की ने शादी की बात की तो वह इनकार करने लगा।

bhojpur girl blamed that her tuition tecaher did msideed with her

वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है। इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करवाया जाएगा। पीड़िता इंटर में पढ़ती है। वह बिहिया थाना क्षेत्र अनुराग ठाकुर के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

लड़की का आरोप है कि टीचर ने शादी का झांसा दिया था। इसी आड़ में वह पिछले 1 सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाना में टीचर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का गुरुवार को आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया। अब उसका कोर्ट में 164 का भी बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग की केंद्र बिंदू से देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+