Bihar में एक Restaurant ऐसा भी जहां स्टेशन के नाम पर होता है टेबल बुक, ट्रेन से पहुंचता है ऑर्डर
Restaurant में लोग जायका बदलने के लिए खाना खाने जाते हैं। बिहार के भोजपुर जिले में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है, जहां का थीम देख कर ही आपका दिल खुश हो जाएगा। स्टेशन के नाम पर टेबल है और ट्रेन से खाना पहुंचता है।

Unique Restaurant In Bihar: जायका बदलने के लिए ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। आपने भी कई रेस्टोरेंट्स में खाना खाया होगा। आज हम आपको भोजपुर जिले के एक रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपका जायका तो बदलेगा ही. इसके साथ ही खाना परोसने के थीम से आपका दिल खुश हो जाएगा। भोजपुर जिले के आरा जंक्शन रेस्टोरेंट में वेटर खाना सर्व नहीं करते, यहां टॉय ट्रेन के ज़रिए खाना सर्व किया जाता है। आरा शहर में इस रेस्टोरेंट का नाम काफी कम दिनों में ही हर लोगों की ज़ुबान पर छा चुका है।

Toy Train से होता है खाना सर्व
आरा शहर में रमना मैदान के पास करीब 4 महीने पहले आरा जंक्शन नाम से रेस्टोरेंट खोला गया है। यूनिक थीम की वजह से यह रेस्टोरेंट लोगों को आकर्षित कर रह है। ग़ौरतलब है कि इस रेस्टोरेंट में किचन से लेकर टेबल तक रेलवे ट्रैक बिछा हुआ है। इतना ही नहीं टेबल को स्टेशन का नाम भी दिया गया है। ऑर्डर देने के बाद टॉय ट्रेन के ज़रिए संबंधित स्टेशन (टेबल) पर खाना पहुंचाया जाता है। इस अनोखी थीम की वजह से कई लोग दूर-दूर से आरा जंक्शन रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं।

प्रकाश कुमार कैसे आया ये Idea
आरा जंक्शन रेस्टोरेंट की ब्रांडिंग और यह कैसे लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसके बारे में तो आपको जानकारी मिल गई। वहीं अब हम आपको बताएंगे की आखिर कैसे प्रकाश कुमार (रेस्टोरेंट मालिक) को इस थीम पर रेस्टोरेंट खोलने का खयाल आया। मीडिया से मुखातिब होते हुए रेस्टोरेंट के मालिक प्रकाश कुमार ने बताया कि उन्होंने सूरत में देखा था कि टॉय ट्रेन के ज़रिए खाना सर्व किया जा रहा है। इसी को देखते हुए उन्हें खयाल आया कि अपने शहर में भी इस तरह का रेस्टोरेंट खोला जा सकता है। इसके बाद उन्होंने आरा में यह रेस्टोरेंट खोला।

सितंबर में हुई थी रेस्टोरेंट की शुरुआत
प्रकाश कुमार (रेस्टोरेंट मालिक) ने टॉय ट्रेन के ज़रिए खाना सर्व करने की तकनीक का ज़िक्र करते हुए बता कि यह ऑटेमेटेड इलेक्ट्रिक मोड पर काम करता है। टॉय ट्रेन को किचन से ही संचालित किया जाता है। जब कोई व्यक्ति ऑर्डर करता है तो उसके टेबल को स्टेशन के नाम से चिन्हित कर लिया जाता है। इसके बाद उनके टेबल पर टॉय ट्रेन के ज़रिए खाना पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि सितंबर में रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई थी, यह थीम लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Recommended Video

ग्राहक भी कर करे रहे अनोखी थीम की तारीफ
आरा जंक्शन रेस्टोरेंट में खाना खाने आए व्यक्ति ने बताया कि जब उन्होंने रेस्टोरेंट का नाम सुना तो लगा की रेलवे स्टेशन पर रेस्टोरेंट की बात हो रही है, लेकिन जब पता चला कि रेलवे जंक्शन पर रेस्टोरेंट नहीं है, बल्कि यह नाम ही है। नाम सुनकर रेस्टोरेंट में खाने का ज़ायका लेने पहुंचे तो यहां का थीम देखकर दिल खुश हो गया। काफी अधुनिक तकनीक से खान सर्व किया जाता है। यहां के भोजन का स्वाद भी लजीज़ है। रेस्टोरेंट में अलग-अलग टेबल का नाम अलग-अलग स्टेशन के नाम पर रखा गया है। इस रेस्टोरेंट का यह थीम ही सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है। परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए यहां एक अच्छा माहौल मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar में एक और युवक ने डिग्री के नाम पर खोली चाय की दुकान, जानिए Tea Stall खोलने की वजह












Click it and Unblock the Notifications