बिहार में भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता, तेजस्वी रहे नदारद

पटना। सोमवार को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया हुआ है। बिहार में लेफ्ट के साथ-साथ महागठबंधन की पार्टियां राजद और कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन किया है। इसमें बिहार से जुड़े सवालों को भी महागठबंधन ने जोड़ा है। सोमवार की सुबह से ही भारत बंद को सफल बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे हैं।

bharat bandh in bihar rjd congress and left party workers do protest on road

पटना, वैशाली, आरा, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद सहित कई जिलों में महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी की। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा जहानाबाद में बंद समर्थकों ने ट्रेन रोक दी। इसके अलावा गया-पटना रोड एनएच 83 को जाम कर दिया।

Recommended Video

    Bharat Bandh: कैसा रहा Farmers का भारत बंद, जानिए आज क्या-क्या हुआ? | वनइंडिया हिंदी

    बेगूसराय में महागठबंधन कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और NH-31 को जाम कर दिया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी। मुजफ्फरपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने कांटी के पास नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। RJD MLA इसराइल मंसूरी और जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। इसलिए बिहार में बंद कराने वालों के साथ वे नहीं दिखेंगे। हालांकि महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव थे और महागठबंधन के साथियों के साथ हाथ उठाकर उन्होंने भी बंद में शामिल होने की बात कही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+