बिहार: Teacher का पढ़ाते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने कहा 'शिक्षिका पर शिक्षा जगत को नाज़'

बच्चों को पढ़ाते हुए जो शिक्षिका दिख रही हैं उनका नाम रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह है। वह प्राथमिक विद्यालय अंबा कन्यां (शाहकुंड प्रखंड, जिला-भागलपुर) की प्राभारी प्रधानाध्यापिका हैं। बच्चों के परिजनों ने बताया कि मैडम...

भागलपुर, 30 सितंबर 2022। बिहार के भागलपुर ज़िले की शिक्षिका का पढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग शिक्षिका की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की 'ऐसी शिक्षिका पर शिक्षा जगत को नाज़ है'। शिक्षिका के पढ़ाने की लोग सराहना कर रहे हैं। वीडियो के बार में जब विस्तार से जानकारी ली गई तो पता चला कि यह वीडियो भागलपुर जिले के एक स्कूल का है।

'शिक्षिका पर शिक्षा जगत को नाज़'

'शिक्षिका पर शिक्षा जगत को नाज़'

बच्चों को पढ़ाते हुए जो शिक्षिका दिख रही हैं उनका नाम रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह है। वह प्राथमिक विद्यालय अंबा कन्यां (शाहकुंड प्रखंड, जिला-भागलपुर) की प्राभारी प्रधानाध्यापिका हैं। बच्चों के परिजनों ने बताया कि मैडम के पढ़ाने के अंदाज़ से उनके बच्चे काफी प्रभावित हैं और वह एक दिन भी स्कूल मिस करना नहीं चाहते हैं। बहुत ही शौक से स्कूल जाते हैं। मुश्किल से मुश्किल चीज़ों को भी आसानी हल कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षिका अगर हर स्कूल में हो जाए तो पूरे बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधर जाएगी।

महाराष्ट्र में हुई थी मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा

महाराष्ट्र में हुई थी मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा

शिक्षिका की तारीफ़ सुनने के बाद आप भी जानना चाहेंगे की आखिर रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह कौन हैं ? आइए विस्तार से जानते हैं। रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह की प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र में हुई। उन्होंने मैट्रिक की तालीम नागपुर ( महाराष्ट्र) से ही हासिल की थी। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद रॉय एक निजी कपंनी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर नागपुर में कार्यरत थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने अपनी मां के साथ गांव का रुख किया। जिसके बाद एसएम कॉलेज भागलपुर में दाखिला लेने के बाद ऑफिस मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन किया। फिर उन्होंने इग्नू से डिप्लोमा इन प्राइमरी एजुकेशन की डिग्री ली।

परिवार के लोगों का शिक्षा से है खास नाता

परिवार के लोगों का शिक्षा से है खास नाता

रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह का मायका मकरंदपुर ( पीरपैंती, भागलपुर) है और ससुराल भागलपुर जिले के अंबा (शाहकुंड) में है। उनकी शादी आलोक कुमार सिंह से हुई थी जो कि एक शिक्षक हैं। वह अपने पति और ससुराल के सदस्यों के बोस पार्क, बड़ी पोस्ट ऑफिस ( भागलपुर) में ही रहती हैं। रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि शिक्षा से उनके परिवार का काफी पुराना रिश्ता है। पति आलोक कुमार सिंह मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। ससुर देवेंद्र प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय में शिक्षक थे अब पद से रिटायर हो चुके हैं। सास इंदू सिंह भी एक शिक्षिका थी।

150 बच्चों को पढ़ाती हैं दो शिक्षिका

150 बच्चों को पढ़ाती हैं दो शिक्षिका

राय मीनाक्षी सिंह के परिवार की बात की जाए तो उनके परिवार में वह, उनके पति, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके दोनों बच्चे पढ़ने में काफी ज़हीन है। मिनाक्षी ने बताया कि वह पहले शिक्षा मित्र थीं, फिर उनकी शादी हो गई, उसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। जिसके बाद शिक्षिका बनीं। मीनाक्षी जिस विद्यालय में पढ़ाती हैं उस विद्यालय के सुविधाओं के बारे में बात की जाए तो वह सिर्फ दो शिक्षिकाएं हैं। वहीं विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका की ज़िम्मेदारी रॉय मीनाक्षी जितेंद्र सिंह निभा रही हैं। इसके अलावा और शिक्षिका कल्प्ना कुमारी स्कूल में पढ़ाती है। कक्षा एक से लेकर पांच तक 150 छात्रों पढ़ाने की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों की है।

ये भी पढ़ें: बिहार: बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर की बढ़ी मुश्किलें, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+