भागलपुरः झोपड़ी में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, तीन बच्चे और दो मवेशियों की मौत

भागलपुर। बिहार के भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला अप्रोच रोड अंतर्गत जहान्वी चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार से आ रहा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मौजूद झोपड़ी में जा घुसा। इस दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चे ट्रक के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

bhagalpur road accident three children died

घर में घुसे ट्रक ने जहां तीन बच्चों को कुचल कर मारा डाला। वहीं इस हादसे में पिता सहित एक भाई और एक बहन बाल-बाल बच गए। यह घटना गुरुवार की सुबह की है। हादसे का शिकार हुआ पीड़िता परिवार सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था। मृतकों के पिता चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है। इस भीषण हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने तीनों बच्चों के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ट्रक के नीचे दबे बच्चों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परबत्ता नवगछिया, खरीक और जहान्वी चौक ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बरामद कर लिया है। मृतक में 14 वर्षीय सूरज कुमार, 11 वर्षीय चंदा कुमारी और 9 वर्षीय पूजा कुमार थी। सभी चंद्रदेव मण्डल के बेटे हैं।

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए कहर बरपाया है। पटना के बाढ़ थाना के बाजार समिति के पास घात लगाए अपराधियों ने गुरुवार को सुबह-सुबह दो लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में जहां वीरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं तबातोड़ फायरिंग के दौरान साइकिल से जा रहे एक राहगीर को भी गोली लगी। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए जिनको गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+