जुए में पत्नी को दांव पर लगाकर हारा फिर जुआरियों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर पति ने डाला तेजाब
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में पति-पत्नी के रिश्ते और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक शख्स पत्नी को जुआ में हार गया। इसके बाद आरोप है कि सभी जुआरियों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो पति ने उसपर तेजाब डाल दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से झुलस गई।

सामाजिक कार्यकर्ता से लगाई न्याय की गुहार
बता दें कि यह घटना जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल दहला देने वाली यह घटना बीते 2 नवंबर की है। इस दौरान पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता दरिंदगी की हद को पार कर देने वाली पति के चंगुल से जैसे-तैसे निकलकर मायके पहुंची फिर घरवालों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता से मदद की गुहार लगाई।

सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराया मामला
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह ने सीनियर एसपी आशीष भारती से बात की और फिर एसएसपी के निर्देश पर मोजाहिदपुर थाना में FIR दर्ज करवाया गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी से हुई थी। कोई संतान न होने के चलते उसे काफी ताने सहने पड़ते थे। पति शराबी और जुआरी था।

जुए में लगा दिया था दांव पर
इसी दौरान जुए में उसे ही दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद 5-6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसको लेकर लगातार वह पति से लड़ती रही और एक दिन आरोपित पति ने उसपर तेजाब डाल दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शनविार को वह किसी तरह पति के चंगुल से निकलकर अपने मायके पहुंच गई और वहां सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया
इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। वहीं आरोपित पति को पुलिस ने रविवार की शाम को हिरासत में ले लिया। एसएसपी आशीष भारती ने मामले की जांच कराकर सभी दोषियों का शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमानवीय कृत्य में शामिल आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications