कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर तीन लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप, साइबर कैफे संचालक भी शामिल
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कैफे संचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बीए-पार्ट टू की छात्रा को पिला दिया फिर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। हालांकि यह घटना बुधवार की है। लेकिन शुक्रवार को पीड़ित छात्रा कहलगांव थाना पहुंची तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कैफे संचालक आनंद कुमार ठाकुर, शशांक झा उर्फ मिट्ठू झा व खुशी लाल रजक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा एसएसभी कॉलेज रोड स्थित आनंद साइबर कैफे में 26 अगस्त को दिन में साढ़े बारह बजे आर्मी का फॉर्म भरी और बाद में रिसीविंग कॉपी लेने गई।
आनंद कुमार ठाकुर ने उसे रिसीविंग कॉपी देने के लिए बाइक से अपने दोस्त खुशी लाल रजक के चिथरिया पीर स्थान के पास होने की बात कहकर लड़की को किराये के मकान पर ले गया। वहां सभी आरोपितों ने मिलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर छात्रा को पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया।
एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में इस घटना में दो कैफे संचालकों के संलिप्त होने की बात सामने आई है। तीनों युवक लगभग 30-35 वर्ष के हैं। तीसरा युवक कैफे संचालक का दोस्त है, जो कहलगांव नगर का निवासी होने के बाबजूद वार्ड संख्या 15 में किराए का कमरा सिर्फ गलत काम के लिए ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications