बिहारः जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कंटेनमेंट जोन में बांस-बल्ली तोड़कर काफिला बढ़ाया

भागलपुर। हमेशा अपने बयानों और कारनामों के चलते विवादों में रहने वाले बिहार के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां नीतीश सरकार लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए लोगों से आग्रह और सख्ती कर रही है। वहीं उन्हीं की पार्टी के विधायक सभी नियमों को ताक पर रखकर दबंगई दिखा रहे हैं। इस बार उन्होंने कंटेनमेंट जोन की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने अपनी गाड़ी पार करने के लिए नवगछिया बाजार में बांस-बल्ले से की गई बैरीकेडिंग तोड़ दी।

bhagalpur bjpmla gopal mandal break lockdown rule

बता दें कि नवगछिया बाजार में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो सौ से पार होने पर 29 अप्रैल को नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने पूरे बाजार को सील करवा दिया था। नवगछिया बाजार आने वाले मुख्य मार्ग को सील कर दिया गया था।

विधायक गोपाल मंडल मकंदपुर चौक होते हुए नवगछिया बाजार आए थे। नवगछिया बाजार से वापस स्टेशन रोड होकर लौट रहे थे। स्टेशन रोड पर बांस-बल्ला लगा हुआ था। यह देख विधायक स्वयं गाड़ी से उतरे और बांस-बल्ला हटाने का निर्देश दिया। विधायक के कहने पर पुलिस जवान बांस-बल्ला हटाने लगे। पुलिस जवान को वहां स्थानीय लोगों ने भी मदद की। वहां पर लगे खूंटा को भी तोड़ दिया गया। इस दौरान विधायक ने कई बार अपशब्दों का भी प्रयोग किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि कोई कुछ कहेगा तो कहना कि विधायक जी ने तोड़ दिया।

बांस-बल्ला हटाने के बाद विधायक अपनी गाड़ी आगे बढ़ा ले गए। हालांकि बताया जा रहा है कि फिर से वहां बैरीकेडिंग कर दी गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि वहां पर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी संजीव कुमार सुमन मजिस्टे्रट के रूप में तैनात हैं। उनके आवेदन पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं इस संबंध में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है।

यहां बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कल ही पूरे बिहार में लॉकडाउन लगा दिया है। इसके बावजूद उनके ही विधायक ने कोरोना गाइडलाइन की धज्ज्यिां उड़ा दी। हालांकि विधायक गोपाल मंडल का विवादों से गहरा नाता है, हमेशा वे ऐसा कुछ करते हैं कि खुद चर्चा में आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+