भगालुपरः 12वीं की परीक्षा देने आई छात्रा को हुआ प्रसव पीड़ा, अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म तो बंटी मिठाईयां
भागलपुर। बिहार में इन दिनों बारहवीं की परीक्षा शुरू है, जिसमें लाखों छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। इसी क्रम में भागलपुर के उर्दू बालिका विद्यालय असानंदपुर परीक्षा केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला परीक्षार्थी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने पुत्री को जन्म दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखराज राय उच्च विद्यालय नाथनगर की छात्रा रूपा कुमारी दूसरी पाली में इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा देने आई थी।

परीक्षा के बीच ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद केंद्राधीक्षक ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर परीक्षार्थी को सदर अस्पताल भिजवा दिया। वहां डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव करवाया। बच्ची के जन्म के बाद एग्जाम सेंटर पर ही जलेबी-मिठाईयां बांटी गई। डीईओ ने बताया कि जून में होने वाली विशेष परीक्षा में परीक्षार्थी रूपा कुमारी को शामिल होने की अनुमति दे दी गई है।
इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय के केंद्र अधीक्षक अंबिका प्रसाद के बताया कि दोपहर 3:30 बजे परीक्षार्थी रूपा कुमारी की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद तुरंत बिना देर किए मैंने फोन किया और जिला प्रशासन ने एंबुलेंस भेजा जिसके बाद परीक्षार्थी अस्पताल गई। अस्पताल जाने के बाद शाम के करीब 4:30 बजे उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद परीक्षा खत्म होते ही जलेबी मिठाई बांटी गई। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि रूपा और उसकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय के केंद्र अधीक्षक अंबिका प्रसाद ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे परीक्षार्थी रूपा कुमारी की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद तुरंत बिना देर किए मैंने फोन किया और जिला प्रशासन ने एंबुलेंस भेजा जिसके बाद परीक्षार्थी अस्पताल गई। अस्पताल जाने के बाद शाम के करीब 4:30 बजे उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परीक्षा खत्म होते ही जलेबी मिठाई बांटी गई। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि रूपा और उसकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications