रियल सोनू की तरह काम करेगा ' सोनू सूद द वॉरियर ' रोबोट, जानें क्या है खासियत

भागलपुर। कहते हैं कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है और इस कोरोना काल में ऐसी तकनीक की हम सभी को जरूरत है, जो इस महामारी से चल रही लड़ाई में हमारा सहयोग करे। ऐसी ही एक तकनीक तैयार की है भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक कर रहे आकाश सागर ने, आकाश ने सोनू सूद द वॉरियर के नाम से एक रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट कोरोना डॉक्टर और नर्सों की मदद करेगा।

डॉक्टर को देगा मरीजों की जानकारी

डॉक्टर को देगा मरीजों की जानकारी

इस रोबोट की खासियत है कि रोबोट मरीज के पास पहुंचते ही डॉक्टर को मरीज की तस्वीर, उसका तापमान, ऑक्सीजन का स्तर मापकर मोबाइल पर संदेश भेज देगा। इसके अलावा डॉक्टर के दिए गए निर्देश पर जरूरी दवा भी मरीजों को उपलब्ध करा देगा। हिन्दुस्तान मीडिया से बात करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के सेकेंड इयर के छात्र आकाश सागर ने कहा कि रोबोट माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई तकनीक पर काम करता है।

सोनू सूद के काम से प्रेरित होकर रोबोट को दिया नाम

सोनू सूद के काम से प्रेरित होकर रोबोट को दिया नाम

इसे कंप्यूटर या मोबाइल से जोड़कर इस्तेमाल किया जाएगा। रोबोट के नाम के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अभिनेता सोनू सूद से प्रेरित होकर इस रोबोट का नाम सोनू सूद द वारियर रखा गया है। इसको पेटेंट कराने की दिशा में भी जल्द काम शुरू किया जाएगा। आकाश मूल रूप से पटना गांधी चौक के रहने वाले हैं।

इलाज में करेगा मदद

इलाज में करेगा मदद

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वो अपनी इंजीनियर बहन स्नेहलता के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। लॉकडाउन के बाद कॉलेज में इसे दिखाया जाएगा। यह न सिर्फ कोरोना बल्कि किसी भी तरह के संक्रमण के मरीजों के इलाज में काफी मदद करेगा। रोबोट यूबी रेज से खुद को स्ट्रलाइज भी करता रहेगा।

बेड के हिसाब से मरीजों को देगा दवा और खाना

बेड के हिसाब से मरीजों को देगा दवा और खाना

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस रोबोट की खासियत है कि यह मरीजों को जरूरी दवा, खाना और लिक्विड डाइट भी बेड के हिसाब से देगा। साथ मरीजों की सारी जानकारी भी अपने साथ रखेगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मणिकांत मंडल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कई क्षेत्रों में बेहतर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+