बिहार: बेतिया जिले में पुलिस ने छापा मारकर एक साथ पकड़े पांच कुख्यात अपराधी

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में गठित टीम ने बगहा, बेतिया और मोतिहारी के पांच कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। हत्या व लूट के दर्जनों मामले में वांछित सभी अपराधी कुख्यात गोरख ठाकुर गैंग के लिए काम करते हैं और नरकटियागंज में हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे।

betiya police caught five criminals in bihar

इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी मोतिहारी में हत्या व लूट की घटना में फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों में एक जिले का सबसे बड़ा शराब कारोबारी देवेन्द्रमणी तिवारी उर्फ भैया जी भी शामिल है, जिसे कुछ दिन पहले पुलिस ने 400 कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इस बाबत एसपी जयंतकांत ने बताया की बेतिया व बगहा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बगहा के पटखौली ओपी व बगहा थाना क्षेत्र से आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।

इस दौरान पूछताछ के दौरान सभी आठ अपराधियों ने इन पांच अपराधियों के बारे में जानकारी दी की सभी पांच कुख्यात अपराधी नरकटियागंज में किसी की हत्या करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसके बाद बेतिया एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया और नरकटियागंज में छापेमारी करते हुए सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 4 पिस्टल, 5 मैगजीन, 25 राउंड गोली व 3 मोबाइल बरामद किया है।

इन अपराधियों ने मोतिहारी में फाईनेंस कम्पनी के कर्मचारी की गोली मारकर लूट करने की घटना के साथ-साथ मोतिहारी के रघुनाथपुर में एक व्यक्ती की हत्या सहित बेतिया व बगहा में भी लूट व हत्या की कई घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस गिरोह के सरगना गोरख ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर: करवा चौथ पर पति ने ब्लेड से काट दी पत्नी की जीभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+