मुजफ्फरपुर: करवा चौथ पर पति ने ब्लेड से काट दी पत्नी की जीभ

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरनगर में करवा चौथ के दिन एक शख्स ने ब्लेड से पत्नी की चीभ काट दी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, गांव के लोगों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति और उसकी पहली पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

man cuts off wife tongue on karwa chauth in muzaffarpur bihar

क्या है पूरी घटना

घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के सरैया गांव की है। यहां रहने वाले मो. शफीक ने दो शादियां की हैं। गुरुवार को शफीक राजस्थान से घर वापस लौटा था। घर में दोनों बीवियां आपस में झगड़ रही थीं। इतने में दूसरी पत्नी 22 वर्षीय मीना घर से बाहर निकलकर चिल्लाने लगी। गुस्से में आकर शफीक ने पहले उसकी कमरे में बंद कर पिटाई की, फिर ब्लेड से जीभ काटकर अलग कर दी।

आरोपी पति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

मीना खून से लथपथ दर्द से तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शफीक को भी पकड़कर पोल से बांध दिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस शफीर को पकड़कर थाने ले आई। एसओ राजेश कुमार के मुताबिक, आरोपी पति और उसकी पहली बीवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

झांसा देकर की थी शादी

पीड़िता की मां ने दामाद और बेटी की सौतन पर एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी को बच्चा नहीं होने पर शफीक ने झांसा देकर मीना से निकाह किया था। इसके बाद पहली पत्नी के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करने लगा। वह पहले भी मीना की जीभ काटकर आवाज बंद करने की धमकी दे चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+