Jehanabad News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश, ग्रामीणों ने की पहल की तारीफ़
Jehanabad News: 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना पर बिहार सरकार भी लगातार काम कर रही है। इसी के तहत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार 8 सितंबर को 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत 'अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस' के अवसर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर+2 बालिका आवासीय विद्यालय दक्षिणी, काको में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ख़ास तौर से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं को बताया गया कि साक्षर होना बहुत जरूरी है।

शिक्षा की मदद से एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायता मिलती है। विद्यालय में बालिकाओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आपको बता दें कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है।
इसके तहत कन्या लैंगिक दर को बढ़ाना, लैंगिक समानता की दिशा में कार्य करना, बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार करने के लिए कोशिश की जा रही है। 1967 से मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता के स्तर में सुधार के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों से तथा बहुसंस्थाओं के स्तर से कार्य किए जाते हैं।
इस बार यूनेस्को के द्वारा 'बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना, आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता' को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का थीम घोषित किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जहानाबाद जिला में रविवार को आईसीडीएस के द्वारा आयोजित कार्यशाला से जिले की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ने का मौका एवं हौसला मिलेगा।
सरकार को चाहिए कि इस तरह कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर भी आयोजित करवाये, ताकि गांव की बच्चियों का भी मनोबल बढ़े। कार्यशाला में विधालय के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के अतिरिक्त जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS रचना, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम प्रियंका सिंह, लैंगिक विशेषज्ञ शैलेश कुमार मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications