बिहारः बेगूसराय में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में बीते मंगलवार को अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। एक तरफ चोरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के भीरतराही चौर में खेत में काम करने के दौरान मां-बेटी पर बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा नावकोठी प्रखंड के जीतपुर गांव में 12 वर्षीय लड़का घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

begusarai three people died due to thunderstorm

Recommended Video

    Monsoon Alert: मुंबई में रुक-रुक कर बारिश की संभावना, बिहार और UP में बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी

    मृतक बच्चे की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। चोरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के भीरतराही गांव में नंदन पंडित की पत्नी सोना देवी और बेटी काजल कुमारी खेत में काम कर रही थीं। तभी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और आसमान में कड़कड़ाती हुई बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी के साथ काम कर रही बबीता कुमारी घायल हो गई। घायल लड़की को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

    बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने आसमानी बिजली गिरने से तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने जांच-पड़ताल के बाद पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मिलने वाले लाभ देने का आश्वासन दिया है। इस मामले में डीएम ने कहा कि बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। जांच-पड़ताल और कागजी प्रक्रिया के बाद मृतकों के परिजनों को आपदा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 12 जुलाई तक वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

    बता दें कि बिहार में पिछले लगभग बीस दिन के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की एक के बाद एक कई घटनाएं हुई हैं। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर 150 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवारवालों को चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+