Bihar News: ‘बिहार के लाल ने किया कमाल’ , IDSO Award से दिल्ली में हुए सम्मानित, कही ये बात
IDSO Award News: इंसान के अंदर लगन और जुनून हो तो वह कामयाबी की मंज़िल पा ही लेता है। बेगूसराय के दो लाल ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है। दिल्ली में उन्हें आईडीएसओ अवार्ड (IDSO Award) से सम्मानित किया है।
दिल्ली में आयोजित 29 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक आईडीएसओ फेस्टिवल सह चैंपियनशीप तलकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कैसर रेहान को आईडीएसओ अवार्ड सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में हमेशा अपनी मेडिकल सेवा और योगदान देने वाले डॉक्टर नजीरुल हक को भी आईडीएसओ अवार्ड से नवाजा गया। ज्ञात हो कि हर साल इंडियन दोजांग स्पोर्ट्स अथॉरिटी इस फेस्टिवल का आयोजन कर खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को आईडीएसओ सम्मान से सम्मानित करती है।
इस आयोजन के डायरेक्टर परबन सायकिया ने कहा हम खिलाड़ियों, कोच और खेल के प्रति रुचि रखने वाले वैसे लोगों को हर साल अपने इस मंच से सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के विकास और खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर लेवल पर ले जाने को अग्रसर रहते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कैसर रेहान ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गौरवांवित करने वाला पल है। मेरी हमेशा से कोशिश रही है कि गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करूं, धीरे-धीरे कामयाबी मिल रही है। सभी लोगों से दुआओं और प्यार बना रहने की उम्मीद करता हूं।
ये सम्मान क्रीड़ा भारती दिल्ली के सचिव ललित मोहन और अर्जुना अवॉर्डी भानु सचदेवा के द्वारा दी गई। एआईएसएफ (AISF) के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने मुबारकबाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। एआईएसएफ जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार, कोच माजिद खान, डॉक्टर रौशन कुमार, प्रिंस कुमार, सिंटू, मोहम्मद हस्सान,रजनीश कुमार इत्यादि लोगों ने बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications