Begusarai News: एक्शन मोड में केंद्रीय मंत्री, सांसद गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन को दिये सख्त निर्देश

Begusarai News: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह द्वारा बेगूसराय कारगिल विजय सभा भवन में समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। इस बेगूसराय की नामचीन शख्सियतों ने शिरकत की। गिरिराज सिंह ने पदाधिकारियों और जनप्रतनिधियों से कहा कि विकास कार्यों में भागीदार बनाएं ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक को समीक्षा मात्र का अवसर समझने के बजाए समाधान का मंच समझें। बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का समय सीमा के अंदर अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए प्रश्नगत विषयों को गंभीरता से लें। संवेदनशीलता के साथ निष्पादित करें।

Union Minister MP Giriraj Singh

गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले केंद्र प्रायोजित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी एवं ग्रामीण), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, समेकित विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्य क्रम, मनरेगा, सर्वशिक्षा अभियान सहित अन्य विभिन्न कार्य क्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का गंभीरतापूर्वक पारदर्शितापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करते हुए अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। जनेपक्षाओं एवं लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जायज़ा लेते हुए सहयोग प्राप्त कर समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें।

जिला के अंदर सभी सड़कों के सुदृढ़ीकरण करने का निर्देश दिया तथा जिले के सभी सड़को का प्रखंडवार मैप बनाकर संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ शेयर कर फीडबैक प्राप्त करने का निर्देश दिया ताकि सड़कों का आवश्यकतानुसार सुदृढ़ीकरण आसानी से किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+