Begusarai News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, दो छात्राओं की मौत, कई बच्चे ज़ख्मी

Begusarai News Update: बिहार के विभिन्न ज़िलों से मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसे की ख़बर सामने आ रही है। वहीं बिहार के बेगूसराय ज़िला से भी मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आई है, जहां दो छात्राओं की मौत हो गई, वहीं कई बच्चे ज़ख्मी बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है।

बेगूसराय जिले के बगरस गांव (बखरी थाना क्षेत्र) में सरस्वती पूजा के दौरान छात्राओं की मौत और कई बच्चे के ज़ख्मी होने की खबर से इलाके में गम का माहौल है। मृतकों की पहचान शिवजी ठाकुर की 14 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी और अमरजीत कुमार की 17 वर्षीय पत्री स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है।

Begusarai News: Tragic accident during idol immersion, two girl students died, many children injured

हादसे में मनोहर महतो के बेटे मयंक कुमार, गरीब महतो की बेटी संध्या, संजय महतो की बेटी सुनैना कुमारी, मोहित महतो की बेटी कामिनी कुमारी, देवनारायण महतो की बेटी पूनम कुमारी, कैलाश महतो की बेटी मनीषा और मनोज गोस्वामी की बेटी दुर्गा कुमारी का नाम शामिल है।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से हुआ है। गांव में एक कोचिंग सेंटर है, जहां हर साल सरस्वती पूजा मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी सरस्वती पूजा का कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन से पहले गांव में जुलूस निकाला गया।

विजसर्जन के लिए नदी किनारे ले जाया जा रहा था,खराब सड़क होने की वजह से ट्रैक्टर की ट्राली पलटी और यह दर्दनाक हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सोनम और स्वीटी को मृत घोषित कर दिया।

बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा कि बगरस गांव (बखरी थाना क्षेत्र) के निजी कोचिंग संस्थान में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ है। जिसमें दो छात्राओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई है। कई बच्चे जख्मी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+