Begusarai News: प्रेमी ने किया शादी से इंकार, 1 बच्चे की मां ने 3 बच्चे के पिता पर किया मुकदमा
Begusarai Love Affair News: बिहार के बेगूसराय से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा प्रेमी जोड़े के बीच हाई वोल्टेज मामला देखने को मिला है। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में विवाहित व्यक्ति पहुंचा। ग्रामीणो ने रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की पिटाई करते हुए तालिबानी सज़ा सुनाते हुए व्यक्ति का आधा सिर, मूंछ और भौ को मूड़ दिया।
प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका ने मुकदमा कर दिया। इसके बाद घायल प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया। घायल का इलाज और महिला का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए मंगलवार की रात बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रेमिका की शर्त है कि अगर प्रेमी शादी के लिए राज़ी हो जाए, तो वह मुकदमा वापस ले लेगी।

मिस कॉल से शुरू प्रेम कहानी का मामला सलीमपुर गांव (रिफाइनरी थाना क्षेत्र) का है। चश्मदीदों ने बताया कि डुमरी गांव (सिंघौल थाना क्षेत्र) निवासी मो. जाकिर और सलीमपुर गांव निवासी महिला का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर आया था।
महिला के पिता और चाचा को इस बात की भनक लगी, जिसके बाद ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। पूरी रात हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। ग़ौरतलब है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों के बयान एक दूसरे से अलग हैं। प्रेमिका के मुताबिक बहन की शादी में उसकी मुलाक़ात जाकिर से हुई थी।
शादीशुदा होने के बावजूद वह जाकिर को दिल दे बैठी, जाकिर ने खुद को कुंवारा बताया था। इश्क परवान चढ़ा और उन्होंने शादी रचाने का फ़ैसला लिया। बाद में पता चला कि जाकिर के 3 बच्चे हैं, फिर भी शादी के लिए राज़ी हो गई। उसने कहने पर पति को तलाक भी दे दिया। जाकिर अकसर बहाने-बहाने से पैसे भी ठगता रहा।
प्रेमी जाकिर के मुताबिक 6 महीने पहले मिस कॉल से दोनों की बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी, प्रेमिका ने 20 हज़ार रुपये मांगे थे, वह भी दिया। पहली बार सोमवार को उसके बुलाने पर मिलने के लिए गया। इतने ही देर में महिला का भाई पहुंच गया और फिर बेरहमी से पिटाई करते हुए तालिबानी सज़ा दिया।












Click it and Unblock the Notifications