Begusarai News: 'फल चोरी करने से किया मना, गुस्साए मां-बेटे ने कर दिया सिर धर से अलग', जानिए पूरा मामला
Begusarai News: बिहार के बेगूसराय ज़िला से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां फल चोरी करने से मना करने पर युवक का सिर धर से अलग कर दिया। बड़कबुरा गांव (मंसूरचक थाना) में हुई बेरहमी से हत्या पर लोगों में हैरत पसरा हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
बेगूसराय जिला के बड़कुरबा गांव (मंसूरचक थाना क्षेत्र) से 12 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है। अनिल महतो (मृतक के पिता) ने मंसूरचक थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने गांव के एक युवक और उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है।

अनिल महतो का आरोप है कि गाजिया देवी और उसके बेटे विजय महतो ने अंकुश की हत्या की है। गला काटकर निर्मम हत्या के आरोपी मां और पुत्र को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाल कर दिया है। अनिल महतो ने बताया कि उसके घर के पीछे एक गाछी है। आरोपी विजय और गजिया देवी वहां से अकसर फल चुराते थे।
अनिल महतो के दोनों बेटे अंकुश और अंश दोपहर के वक्त उसी गाछी में खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी विजय और उसकी मां (गाजिया देवी) ताड़ का फल चोरी करने पहुंचे। अंकुश और अंश ने चोरी करने से मना किया तो, विजय (आरोपी) आग बबूला होकर उन्हें खदेड़ने लगा।
अंश (छोटा भाई) वहां से भाग गया, लेकिन अंकुश को विजय ने पकड़ लिया। अंश भागते घर पहुंचा और अपने मां-पिता को इसकी जानकारी दी। रीना देवी (मां) और अनिल महतो (पिता) भागे-भागे गाछी पहुंचे। आरोपी विजय ने जैसे ही उन्हें देखा वहां से भाग गया।
विजय महतो की मानें तो आरोपी विजय के एक हाथ में अंकुश सिर और दूसरे हाथ में गंडासा था। विजये ने आरोपी का पीछा किया तो वह कटा सिर फेंक कर जंगल की तरफ़ भाग गया। साठा पंचाय के वार्ड नंबर 7 इस वारदात के बाद से मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications