बिहारः बेगूसराय जिले में युवक ने अपने छोटे भाई को किरोसिन तेल डालकर जिंदा जलाया

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबपुर कमाल वार्ड संख्या-9 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटी सी बात पर एक भाई ने अपने ही भाई को जिंदा जला दिया। आरोपित ने पहले किरोसिन का तेल डाला और फिर आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पानी से आग बुझाने लगे, लेकिन तब तक युवक अधमरा हो चुका था।

begusarai man did murder of his younger brother

हत्या का आरोप भाई, भाभी भतीजा और मां पर लगा है। युवक के ससुराल वालों ने थाने में आवेदन कर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मृतक की पहचान शंकर यादव के पुत्र अनिल यादव उर्फ चुनचुन यादव के रूप में हुई है। इधर, निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चुनचुन यादव गांव में किसी के यहां भोज खाकर अपने घर पहुंचा था, जिसके बाद उसके भाई-भतीजे ने घेर लिया और उस पर किरोसिन छिड़क दिया। इसके बाद आग लगा दी। बगल में रह रहे चाचा जब तक वहां पहुंचे तब तक चुनचुन बुरी तरह झुलस गया था। मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक के चाचा ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+