Begusarai: PM मोदी की गारंटी है, लेकिन गिरिराज सिंह की नहीं, कार्यकर्ताओं ने फिर निकाली भड़ास
Begusarai Lok Sabha Seat: बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट मिलने से पहले भी विरोध किया था। टिकट मिलने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
बछवाड़ा में लगातार केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह का विरोध जारी है। रविवार 21 अप्रैल को बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह बछवाड़ा प्रखंड में चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को जब गिरिराज सिंह के कार्यक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध में काला झंडा दिखाने की योजना बनाई। गिरिराज सिंह जिस रूट से चुनावी सभा में जाने वाले थे, वहीं पर भाजपा कार्यकर्ता काला झंडा लेकर खड़े हो गए।
Recommended Video
भाजपा नेता गिरिराज सिंह इस बात की सूचना मिली, उन्होंने अपना तय रूट बदल लिया और दूसरे रास्ते से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं से जब यह सवाल किया गया कि आप अपने ही सांसद का विरोध क्यों कर रहे हैं।
इस सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा कि हम लोग हमेशा से भाजपा के साथ रहे हैं। निस्वार्थ भाव से गिरिराज सिंह को पीएम मोदी के नाम पर वोट दिया था, ताकि बेगूसराय का विकास हो सके। लेकिन विकास तो कुछ हुआ नहीं, उलटे धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करने लगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी तो है लेकिन बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की कोई गारंटी नहीं है। वह अभी भी अपनी चुनावी सभा में विकास कार्यों को छोड़कर धर्म के नाम पर बांटने वाला ही भाषण दे रहे हैं। इसलिए इस बार हम लोगों ने मन बना लिया है कि गिरिराज सिंह को हराना है। ताकि भाजपा आलाकमान अपनी गलती से सीख ले सके।












Click it and Unblock the Notifications