बिहारः बेगूसराय में दहेज के लिए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में एक पति ने पांच लाख रुपये के दहेज के लिए अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने गले में फंदा लगाकर उनकी बेटी की हत्या की है। वहीं परिजनों ने बताया कि राजदा खातून ने अपने मायके में फोन कर बताया था कि उसकी जान को खतरा है।

begusarai husband did murder of wife for dowry

साथ ही राजदा ने दहेज के लिए बेरहमी से की जा रही पिटाई और जान से मारने की धमकी की बात भी उसने सुबह में फोन पर बताई थी और उसके फोन कॉल के करीब 1 घंटे बाद ससुराल वालों ने फोन कर कहा कि राजदा फंदे से झूल गई है।

मृतक के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं, हत्यारा पति अपने 3 साल के बच्चे के साथ मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। बड़ी बलिया निवासी संजर ऊर्फ डब्लू और राजदा खातून की शादी 5 साल पहले धूमधाम से हुई थी। बलिया थानाध्यक्ष रवींद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का केस दर्ज हुआ है। FIR के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

पटना में व्यक्ति की हत्या
वहीं पटना के बेउर थाना क्षेत्र के नत्थुपुर गांव में बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर अपराधियों ने 45 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मंगलवार को दिनदहाड़े इस हत्या के बाद से इलाके में लोगों के बीच डर बना हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान रंजीत राय उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। वह किसान था।

वह अपने बगीचे के पास खड़ा था तभी एक बाइक पर दो अपराधी आए और पप्पू के शरीर पर चार गोलियां मारीं। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर गांव के रहने वाले कुछ लोग पहुंचे, जिसके बाद गंभीर हालत में रंजीत राय को लेकर PMCH के लिए निकले, पर वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+