बेगूसराय गोलीकांड: नीतीश कुमार DGP को दिए निर्देश, 7 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
पटना, 14 सिंतबर: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कल हुई बेगूसराय फायरिंग की घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए डीजीपी बिहार को फोन किया। नीतीश कुमार ने डीजीपी से पूरे घटना की विस्तृत रिपोर्ट्स मांगी है। बेगूसराय में हुए गोलीकांड में बाइक सवार अपराधियों की तलाशी के लिए कई टीमें छानबीन में लगाई गई हैं। पटना, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, खगड़िया पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
Recommended Video

एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि, बेगूसराय (बिहार) फायरिंग की घटना प्रथम दृष्टया हमारी पेट्रोलिंग पार्टी सड़कों पर थी। फिर भी, वे या तो अपराधियों को नहीं रोक पाए या चेकिंग नहीं कर सके। इस संबंध में सात पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बेगूसराय फायरिंग मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि, हमने कल की घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया है।
योगेंद्र कुमार ने कहा कि,टीमें पड़ोसी जिले के सभी संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही। सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिनसे हमें अहम जानकारियां मिली हैं। हाल ही में जेल से छूटे सभी लोगों की पहचान की जा रही है, उनमें से सभी संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है। पेट्रोलिंग कारों की जांच की गई है और उसमें 7 गाड़ियों में कमी पाई गई और इसके लिए गाड़ियों के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
एसपी ने कहा कि, कल रात से ही पूरे जिलों में नाकेबंदी कर दी है, सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और जांच जारी है। 5 लोगों को रात से ही हमने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। हम प्राप्त सभी इनपुट पर काम कर रहे हैं। जो फोटो मिले हैं उसमें 2 बाइक पर 4 लोग बैठे हैं जिन्होंने अपराध किया था। योगेंद्र कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस गश्ती में लापरवाही बरतने वाले पुलिस गश्ती में शामिल सात पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
-
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Bihar CM Face: क्या चिराग पासवान बनेंगे नए मुख्यमंत्री? अब खुद खोला राज,नई सरकार का पूरा फॉर्मूला सामने -
Nitish Kumar New House: नीतीश कुमार का नया पता होगा 7 सर्कुलर रोड, बनेंगे लालू-राबड़ी के पड़ोसी












Click it and Unblock the Notifications