बिहार: बेगूसराय कांड पर बोले पप्पू यादव, पुख्ता सबूत पेश कर BJP नेताओं के काले चिट्ठे खोलेंगे
जाप राष्ट्रीय अध्य्क्ष पप्पू यादव बिहार में एनडीए की सरकार जब थी तो दो महीने में 11 लोगों की हत्या हाजीपुर में हुई। वहां भी कोई भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं गये। जबकी हाजीपुर में घटना के बाद नित्यानंद राय...
पटना, 16 सितंबर 2022। बिहार में बेगूसराय कांड के बाद सियासी पारा चढ़ने के साथ ही पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग का सिलसिला शुरु हो चुका है। भाजपा नेता महागठबंधन सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं दूसरे दलों के नेता भाजपा पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पु यादव ने भी एनडीए के कई दिग्गज नेताओं पर ज़ुबानी हमला बोला है। पप्पु यादव ने कहा कि जब बिहार में एनडीए की सरकार थी तो पटना सिटी में अपराधियों ने तांडव मचाया था। दो घंटे में चोर लोगों की गोली मारी गई थी। उस वक्त भाजपा नेता कहां थे। एक भी भाजपा के नेता पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करने नहीं गए थे।

गिरिराज सिंह पर पप्पू यादव ने साधा निशाना
जाप राष्ट्रीय अध्य्क्ष पप्पू यादव बिहार में एनडीए की सरकार जब थी तो दो महीने में 11 लोगों की हत्या हाजीपुर में हुई। वहां भी कोई भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं गये। जबकी हाजीपुर में घटना के बाद नित्यानंद राय अपने ही विधानसभा में मौजूद थे। लेकिन उन्होंने पीड़ित परिवार के घर में झांकना तक उचित नहीं समझा। वहीं पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वैशाली और बेगूसराय में बहुत ज्यादा आपराधिक वारदातें हुए लेकिन कई हादसों में पीड़ित से गिरिराज सिंह मिलने नही पहुंचे।

'बिहार के गौरव को बर्बाद करने की साजिश'
पप्पू यादव ने भाजपा नेता से लुश्की सिंह नाम के अपराधी के संबध पर भी सवाल उठाया है।.वहीं गिरिराज सिंह से पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराध का साथ देने वाले लोग भी अपराधी हैं। बेगूसराय कांड साइको किलर ने नहीं किया है। बेगूसराय गोली कांड में अपराधी, रंगदारी और कोई जाति शामिल नहीं है। यह बिहार के गौरव को बर्बाद करने की साजिश रची गई है। वहीं पप्पू यादव ने घटना में शामिल अपराधियों का नाम बताने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की भी बात कही है। सीएम नीतीश कुमार से मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के डीजीपी पद पर आर एस भट्ठी को लाकर क्राइम कंट्रोल किया जाए।

कुंभकर्णी नीद में सोई थी NDA सरकार- पप्पू यादव
पप्पू यादव नें एनडीए की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार थे तो अपराधी बेलगाम थे, हत्याओं का सिलसिला जारी था लेकिन उस वक्त एनडीए सरकार कुंभकर्णी नीद में सोई थी। गोली कांड के तुरंत बाद गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंच गए, गिरिराज सिंह और इलाके के दूसरे भाजपा नेताओं के मोबाइल की सीडीआर जांच करा दी जाए तो तुंरत पूरा मामला साफ हो जाएगा। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं की आपराधिक सांठगांठ के पुख्ता सबूत जल्द ही पेश करेंगे। उसके बाद भाजपा नेताओं के काले चिट्ठे खोलेंगे।

बेगूसराय गोलीकांड के पीछे बड़ी साज़िश
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अयाज़ अहमद ने कहा कि बेगूसराय में जो आपराधिक घटना हुई है, यह एक साज़िश का परिणाम है। इसके पीछे बड़ी साज़िश मालूम पड़ती है, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे साफ ज़ाहिर होता है कि लोगों में दहशत फैलाते हुए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस मामसे में जो भी अपराधी लिप्त हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी। इस साज़िश में शामिल सभी लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

मौजूदा सरकार को बदनाम करने की कोशिश
कांग्रेस प्रवक्ता आशित नाथ तिवारी ने कहा कहा साइको अपराधी के द्वारा इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है, बल्कि सत्ता से दूर हुए उन अपराधियों का काम है जो कल तक सत्ता में थे। अब सत्ता में आने की बेचैनी दिख रही है और मौजूदा सरकार को बदनाम करना चाहते हैं । अभी कुछ दिन पहले ही इनका एक सहयोगी पकड़ा गया जिसने खुद यह कबूल किया कि किस तरह से उसे मानव बंबर बनाया जा रहा है ।
ये भी पढ़ें: बिहार: पिंडदान में शराब चढ़ाकर हो रही है मोक्ष की कामना, ये कैसी शराबबंदी ?












Click it and Unblock the Notifications