Bihar Politics: बेड, AC, बेसिन समेत कई सामान गायब, तेजस्वी यादव पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने रणनीतिया बनानी शुरू कर दी हैं। पक्ष विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप के बीच सरकारी आवास पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाया है।
तेजस्वी यादव सरकार जब थे तो उन्हें बतौर डिप्टी सीएम सरकारी बंगला अलॉट किया गया था। जब वह विपक्ष में आए तो उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ा, जो कि अब मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अलॉट हुआ है। तेजस्वी यादव के बंगला खाली करते ही सरकारी आवास पर सियासत शुरू हो गई है।

बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने पूर्व डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने 5 देशरत्न मार्ग खाली तो कर दिया, लेकिन अपने सरकारी आवास का बेड, एयर कंडीशन और बेसिन समेत कई सामान निकाल ले गए।
भाजपा नेता का आरोप है कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगले के जिम के सामान को तो गायब किया ही, बैडमिंटन कोर्ट के फ्लोर तक को निकाल दिया गया। इतना ही नहीं शौचालय से नल की टोंटी तक गायब हो गई है।
भाजपा नेता ने कहा कि भवन निर्माण विभाग की तरफ से दी गई सामानों की सूची जल्द ही वह लोग सार्वजनिक करेंगे। ग़ौरतलब है कि दो दिन पहले ही पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगले को खाली खाली किया है। अब यह सरकारी बंगला मौजूदा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अलॉट किया गया है।
इस पूरे मामले में वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अब बेफिजूल की बातें कर रही है। बेबुनियाद आरोप लगा रही है। जनता समझ चुकी है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा। विधानसभा चुनाव में इन सब बातों का जवाब जनता देने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications